सोनाली फोगाट मौत मामले की सीबीआई जांच होगी

Font Size

नई दिल्ली : सोनाली फोगाट मौत मामले में गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. पीटीआई के हवाले से ये खबर सामने आ रही है. हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता 43 साल की सोनाली फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हो गयी थी और ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गयी है. गोवा पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो व्यक्ति फोगाट के सहयोगी हैं. पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.

इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध करेगी.

सावंत ने पणजी में पत्रकारों से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की बहुत अच्छी जांच की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हरियाणा के लोगों तथा सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय को निजी रूप से पत्र लिखूंगा.”

Table of Contents

You cannot copy content of this page