कांग्रेस पार्टी की मांग : अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस की कीमतों में आई गिरावट का फायदा देश को मिले.

Font Size

नई दिल्ली :  कांग्रेस पार्टी ने कहा कि रियल जीडीपी में वृद्धि नहीं लेकिन एलपीजी पेट्रोल और अन्य वस्तुओं की कीमतों की दृष्टि से जीडीपी बढ़ रही है. पार्टी ने पूछ है कि  क्या इन सभी वस्तुओं की कीमतें चुनावी तारीखों के हिसाब से नियंत्रित की जाती हैं अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर नहीं .  कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आज पत्रकार वार्ता में कटाक्ष करते हुए कहा कि अब हमारे देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर नहीं बल्कि चुनावी मौसम के आधार पर तय की जाती है. यहां उपभोक्ता को राहत देने की दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों का कोई भी असर होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस की कीमतों में आई गिरावट का फायदा देश को मिले.

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि भारत सरकार की संस्था पीपीएसी के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 3 माह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट 24 . 14% की गिरावट आई। लेकिन इसका लाभ आम आदमी को नहीं दिया गया.

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता ने कई सवाल उठाये :

सवाल-

क्या हमारे देश में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें सिर्फ चुनाव की तारीखों के आधार पर ही तय की जाती हैं?

उनका अंतरराष्ट्रीय मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं होता?

पिछले तीन महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस की कीमतों में 13.33% की कमी आई।

लेकिन मोदी जी ने रसोई गैस की कीमतों को कम करने के बारे में बात तक नहीं की।

हमारी मांग-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस की कीमतों में आई गिरावट का फायदा देश को मिले

You cannot copy content of this page