दिल्ली में फायरिंग में दो लोगों की मौत

Font Size

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के बाहरी दिल्ली इलाके के मुंडका थाना क्षेत्र में बक्करवाला में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक शख्स घायल हुआ है. पुलिस के मुताबिक, जिन दो लोगों की फायरिंग में मौत हुई है, उनमें से एक 42 साल का जोगेंद्र और दूसरा 60 साल का मंगल है. वहीं इस घटना में मोहनलाल नाम का शख्स घायल हो गया है.

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग की घटना क्यों हुई. दिल्ली में फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले फायरिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं. इस महीने की शुरुआत में भी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में जश्न के दौरान गोलीबारी हुई थी. इसमें तीन बच्चे घायल हो गए थे.

Table of Contents

You cannot copy content of this page