भाजपा नेता सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन

Font Size

नई दिल्ली : भाजपा नेता सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके भाई वतन ढाका ने इस घटना की पुष्टि की. इस घटना ने हरियाणा के लोगों को स्तब्ध कर दिया है .  सोनाली के निधन की सूचना मिलते ही परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया.  भाजपा ने उन्हें हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी. सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे.

बीजेपी की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था. सोनाली के पति संजय फोगाट का भी साल 2016 में रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हो गया था. सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है. सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था.

सोनाली फोगाट के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया- भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट  के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें. ॐ शांति!

Table of Contents

You cannot copy content of this page