केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा : मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब घोटाले का आरोपी नंबर वन

Font Size

नई दिल्ली :  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शराब घोटाले के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया इस शराब घोटाले के आरोपी नंबर वन हैं, जबकि भ्रष्टाचार के प्रमुख अरविंद केजरीवाल हैं।

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार आज देश और दुनिया तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने में नंबर वन हैं और शराब घोटाले के बाद मनीष सिसोदिया अब पत्रकारों के सवालों से भाग रहे हैं लेकिन हम उनसे सवाल पूछते रहेंगे और उन्हें जवाब देना ही होगा.

अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी की सरकार को रेवड़ी सरकार और बेवड़ी सरकार की संज्ञा दी . उन्होंने पूछा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ये बताएं कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को शराब बेचने का ठेका दिया या नहीं ? मैन्यूफेक्च रिंग कंपनियों को रिटेल में ठेके की अनुमति नहीं होती, तो आपने यह अनुमति क्यों दी ? शराब के व्यापारियों के प्रति ये इतने नरम दिल क्यों हैं ?

ठाकुर ने शराब घोटाले के अन्य आरोपियों से सिसोदिया के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इन आरोपियों के साथ सिसोदिया के क्या रिश्ते हैं ? आप सरकार ने शराब के ठेकों का कमीशन 2 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत क्यों किया ?

ठाकुर ने शराब माफियाओं को बगैर कैबिनेट की अनुमति के 144 करोड़ रुपये वापस देने का आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या यह मनीष सिसोदिया के कहने पर किया गया या इसमें अरविंद केजरीवाल की भी सहमति थी

Table of Contents

You cannot copy content of this page