तिरंगा यात्रा का जुरहरा में हुआ भव्य स्वागत

Font Size

देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा जुरहरा

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: आजादी के महापर्व पर सोमवार को सैंकड़ों बाइकों के साथ गोपालगढ़ से जुरहरा पहुंची तिरंगा यात्रा का कस्बे में पहुंचने पर कस्बे वासियों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सुबह करीब 11:30 बजे गोपालगढ़ से चलकर का जुरहरा जुरहरा पहुंची यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा कस्बे के चौपडा बाजार, मैन बाजार, बस स्टैंड होते हुए ग्राम पंचायत कार्यालय पर पहुंची जहां सरपंच लक्ष्मण साहू के ओर से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में कस्बे के युवा भी शामिल हुए। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के द्वारा लगाए जा रहे भारत माता की जय के नारों से कस्बे का माहौल देशभक्तिमय हो गया।

तिरंगा यात्रा के स्वागत में मुख्य रूप से रोहताश दीवान, राजू जांगिड़, राजेश खंडेलवाल, लोकेश जैन, भूपेंद्र खंडेलवाल, जुरहरा बीजेपी मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य, भाजपा नेता प्रेमचंद बामनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन जायसवाल, अजय कुमार जैन, अशोक सोलंकी, टीकम सैनी, राजीव खरबंदा, मुकेश जमालगढिया, सौनू जैन, तरुण जैन, रामपाल पाई, राहुल पचौरी, चन्द्रशेखर सोनोखर, धर्मेन्द्र चौधरी, विनोद मानवी, सुनील अग्रवाल, कमल जायसवाल पाई, मानसिंह प्रजापति सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page