दुष्यंत चौटाला ने बहादुरगढ़ में किया ध्वजारोहण

Font Size

बहादुरगढ़: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बहादुरगढ़ में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि डिजिटलाइजेशन, टेक्नोलॉजी व इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में दुनिया भर में भारत अपना लोहा मनवा रहा है। दुनिया की सुपर पावर भी हमारी सेना का आदर करती है। कारों के निर्माण, सर्विस, उत्पादन, आईटी आदि क्षेत्रों में भी भारत का नाम दुनिया भर में लिया जाता है। हम सबके लिए यह गर्व की बात यह है कि हरियाणा ने इन सभी क्षेत्रों में देश को मजबूत बनाने का काम किया। जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो देश दुनिया की सुपर पावर होगा।

उन्होंने हरियाणा को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक कष्ट सहे लेकिन अंग्रेजी सरकार के सामने झुके नहीं। शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु,चंद्रशेखर आजाद, उधम सिंह ने देश की आजादी की खातिर अपने प्राण न्यौछावर किए। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हमारे वीर जवानों ने बलिदान देकर तिरंगे का सम्मान बढ़ाया। कृषि क्षेत्र की बात करें तो हरित, श्वेत व नीली क्रांति में नई तकनीकों का इस्तेमाल कर देश के भंडारण में हरियाणा के किसानों ने अपना योगदान दिया।

You cannot copy content of this page