नवाबगंज की कई कालोनियों में हर घर तिरंगा महोत्सव का आयोजन, सैकड़ों लोग व स्कूली बच्चे हुए शामिल

Font Size

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बरेली जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन

नवाबगंज के विधायक डॉ एम पी आर्य थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

बरेली। हर घर तिरंगा महोत्सव भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बरेली जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल के नेतृत्व में नबावगंज के सुंदरी, डढ़ुआ, हरिहरपुर, बकैनिया, त्यार जागीर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा नबावगंज के विधायक डॉ एम पी आर्या थे।
आर्य समाज इण्टर कालेज एवं प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल सुंदरी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और उत्साह के साथ तिरंगे को फहराने के लिए सभी को प्रेरित किया।

नवाबगंज की कई कालोनियों में हर घर तिरंगा महोत्सव का आयोजन, सैकड़ों लोग व स्कूली बच्चे हुए शामिल 2

मुख्य अतिथि व विधान सभा नवाबगंज के विधायक एम पी आर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विगत 11अगस्त से जिला में हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रत्येक देशवासी को प्रेरित किया जा रहा है। इस उत्सव के माध्यम से हम आजादी की लड़ाई के उन दीवानों को याद करते हैं जिन्होंने देश आजाद कराने के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमारा कर्तव्य है कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा के मान और मर्यादा को लेकर हम संवेदनशील बने। समाज में राष्ट्रीयता की भावना भरें। देश के विकास के लिए अपना योगदान दें और इसकी रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि अमृत वर्ष में केंद्र और राज्य सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। जनसामान्य के जीवन के परिवर्तन के लिए दोनों सरकारें सक्रिय भूमिका अदा कर रहीं हैं।

नवाबगंज की कई कालोनियों में हर घर तिरंगा महोत्सव का आयोजन, सैकड़ों लोग व स्कूली बच्चे हुए शामिल 3

कार्यक्रम की अध्यक्षत शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान और स्वाभिमान है। हम सब का दायित्व है तिरंगे की शान और स्वाभिमान की रक्षा करें। उन्होंने छोटे बच्चों को तिरंगे का महत्व समझाते हुए कहा कि जैसे किसी स्कूल की ड्रेस उस स्कूल का की पहचान है उसी प्रकार से हमारे देश का झंडा हमारे देश की पहचान और प्रत्येक देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। हमें इस झंडे को हमेशा अपनी जान से ज्यादा मानकर चलना होगा और इस झंडे की रक्षा के लिए अपना तन, मन, धन समर्पित करना होगा। भविष्य की पीढ़ियों को इसके महत्व और इसकी प्रासांगिकता से परिचित कराते रहना होगा। यह हमसब का कर्तव्य है। स्वतंत्रता कितने संघर्ष के बाद हमे मिली है इसकी भी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए त्याग और बलिदान करने वाले अमर सेनानियों के  संघर्ष के प्रति हमारे मन में हमेशा कृतज्ञता का भाव होना चाहिए तभी हम और हमारा देश सुरक्षित रह सकता हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम राष्ट्रीय ध्वज की आन बान और शान को सदैव सर्वोच्च बनाये रखे। इस तिरंगे को किस समय फहराना है, किस समय इसको समेट कर सहेज कर रखना है इसका ख्याल भी रखा जाना जरूरी है। हमारे तिरंगे पर किसी भी तरीके का कोई धब्बा ना लगें हमारा प्रयास रहना चाहिए। इस कार्य को करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह संदेश प्रसारित कर रहें है।

कार्यक्रम में आर्य समाज इण्टर कालेज एवं प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल सुंदरी के बच्चे भी शामिल हुए। हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र स्वरूप गंगवार , सुंदरी ग्राम प्रधान सुनीता देवी, समाजसेवी बंटू, जिला महामंत्री राधेश्याम साहू , जिला मंत्री सत्येंद्र गंगवार कपिल , कोषाध्यक्ष संध्या आर्य , मंडल अध्यक्ष नवाबगंज नत्थू लाल आर्य, सुंदरी मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों व बच्चों ने सहभागिता निभाई।

You cannot copy content of this page