महाराष्ट्र में एक नाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार : 18 मंत्री शामिल किये गये

Font Size

मुंबई :  महाराष्ट्र में एक नाथ शिंदे कैबिनेट का काफी जद्दोजहद के बाद आज अंततः विस्तार हो गया. यह 40 दिन बाद संभव हुआ. इसमें 18 मंत्री शामिल किये गए हैं . इनमें शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी के नौ-नौ मंत्री शामिल किये गए.  इसके साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 20 हो गई. यह अधिकतम 43 सदस्यों की आधी संख्या से भी कम है.

राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने राजभवन के दरबार हॉल में सभी मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीश सहित सभी विधायक व दोनों दलों के नेता मौजूद थे. मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं है .

महाराष्ट्र में आज शपथ लेने वालों में शिंदे गुट से तानाजी सावंत, उदय सामंत , संदीपान भुमरे , दादा भुसे , अब्दुल सत्तार , दीपक केसरकर,  शंभूराज देसाई , संजय राठोड , गुलाबराव पाटील के नाम शामिल हैं.

जबकि भाजपा की ओर से गिरीश महाजन , चंद्रकांत पाटील,  सुधीर मुनगंटीवार , सुरेश खाडे , राधाकृष्ण विखे पाटील , अतुल सावे  ,रवींद्र चव्हाण , विजयकुमार गावित , मंगलप्रभात लोढा के नाम शामिल हैं.

You cannot copy content of this page