द्रौपदी मुर्मू 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई : यशवंत सिन्हा से बड़े अंतर से विजयी हुईं : पीएम मोदी ने बधाई देने घर पहुंचे

Font Size

नई दिल्ली : एन डी ए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं.  उनकी इस विजय के बाद द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे. दोनों ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी. श्रीमती मूर्मू ने ट्विट कर कहा है कि ” देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में मुझे अवसर प्रदान करने के लिए देश की जनता-जनार्दन का ह्रदय से आभार, धन्यवाद ”

 

उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति पद पर पहुंची हैं. तीसरे राउंड के बाद ही उन्होंने 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर लिया. इस जीत के बाद उनके गृह राज्य ओडिशा सहित पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. दिल्ली में भाजपा कार्यालय और केबिनेट मंत्रियों के घर भी जश्न का माहौल है.

 

प्रधान मंत्री ने ट्विटर पर भी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी है.

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी जीत पर कहा है कि द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुँची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है। इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में NDA के सहयोगियों,अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का जनजातीय गौरव श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने पर आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे विश्वास है कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू जी का कार्यकाल देश को और गौरवान्वित करेगा।

गृह मंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर चुने जाने के ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड विजय पर पूरा देश विशेषकर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page