भारत में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुँच गया

Font Size

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 200 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

12-14 आयु वर्ग में 3.79 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 1,43,449 हैं

पिछले 24 घंटों में 20,528 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.47 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.55 प्रतिशत है

नई दिल्ली : विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भारत का कुल #COVID19 टीकाकरण कवरेज आज 200 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुँच गया. हालांकि कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 199.98 करोड़ (1,99,98,89,097) से अधिक हो गया था  जो अब 200 के पार हो गया । इसकी कुल संख्या अब  2,63,22,345 टीकाकरण सत्रों से अधिक हो गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.79 करोड़ (3,79,82,851) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 1,04,10,322
दूसरी खुराक 1,00,79,660
प्रीकॉशन खुराक 60,21,211
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 1,84,27,518
दूसरी खुराक 1,76,52,093
प्रीकॉशन खुराक 1,14,59,871
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,79,82,251
दूसरी खुराक 2,62,02,322
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 6,08,43,400
दूसरी खुराक 5,01,13,916
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 55,88,87,272
दूसरी खुराक 50,58,64,044
प्रीकॉशन खुराक 62,19,363
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 20,35,68,118
दूसरी खुराक 19,45,59,339
प्रीकॉशन खुराक 45,13,607
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 12,73,60,055
दूसरी खुराक 12,15,70,899
प्रीकॉशन खुराक 2,81,53,836
  प्रीकॉशन खुराक 5,63,67,888
कुल 1,99,98,89,097

 

भारत में सक्रिय मामले आज 1,43,449 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.33 प्रतिशत हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00216KY.jpg?w=715&ssl=1

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.47 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 17,790 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,30,81,44हो गई है।

 

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PE8J.jpg?w=715&ssl=1

बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,528 नए मामले सामने आएं।

 

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZOQ5.jpg?w=715&ssl=1

पिछले 24 घंटों में कुल 3,92,569 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 86.94 करोड़ से अधिक (86,94,25,632जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.55 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 5.23 प्रतिशत है।

 

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DA0F.jpg?w=715&ssl=1

You cannot copy content of this page