प्रधान मंत्री मोदी बोले : हर चुनौती को कह रहे हैं ‘दम है तो हमें रोक लो

Font Size

भीमावरम :   प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने आज अल्लूरी सीताराम राजू की 125 वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि  अल्लूरी सीताराम राजू ने, अंग्रेजों से अपने संघर्ष के दौरान दिखाया कि – ‘दम है तो मुझे रोक लो’। पीएम ने कहा कि आज देश भी अपने सामने खड़ी चुनौतियों से, कठिनाइयों से इसी साहस के साथ, 130 करोड़ देशवासी, एकता के साथ, सामर्थ्य के साथ हर चुनौती को कह रहे हैं- ‘दम है तो हमें रोक लो।

उन्होंने कहा कि मैं आंध्र की इस धरती की महान आदिवासी परंपरा को, इस परंपरा से जन्में सभी महान क्रांतिकारियों और बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं।अल्लूरी सीताराम राजू गारू की 125वीं जन्मजयंती और रम्पा क्रांति की 100वीं वर्षगांठ को पूरे वर्ष सेलिब्रेट किया जाएगा। प्रधान मंत्री ने कहा कि पंडरंगी में उनके जन्मस्थान का जीर्णोद्धार, चिंतापल्ली थाने का जीर्णोद्धार, मोगल्लू में अल्लूरी ध्यान मंदिर का निर्माण, ये कार्य हमारी अमृत भावना के प्रतीक हैं।आजादी का संग्राम केवल कुछ वर्षों का, कुछ इलाकों का, या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है।

उन्होंने कहा कि ये इतिहास, भारत के कोने-कोने और कण-कण के त्याग, तप और बलिदानों का इतिहास है।हमारे स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास हमारी विविधता की शक्ति का, हमारी सांस्कृतिक शक्ति का, एक राष्ट्र के रूप में हमारी एकजुटता का प्रतीक है।अल्लुरी सीताराम राजू गारू भारत की सांस्कृतिक और आदिवासी पहचान, भारत के शौर्य, आदर्शों और मूल्यों के प्रतीक हैं।

उनका कहना था कि सीताराम राजू गारू के जन्म से लेकर उनके बलिदान तक, उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपना जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए, उनके सुख-दुःख के लिए और देश की आज़ादी के लिए अर्पित कर दिया।भारत के आध्यात्म ने सीताराम राजू गारू को करुणा और सत्य का बौद्ध दिया।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लिए समभाव और मम्भाव दिया, त्याग और साहस दिया।स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए युवाओं ने आगे आकर नेतृत्व किया था। आज नए भारत के सपनें को पूरा करने के लिए आज के युवाओं को आगे आने का ये सबसे उत्तम अवसर है। देश ने वनधन योजना के जरिये वन संपदा को आधुनिक अवसरों से जोड़ने का काम भी शुरू किया है।

प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि देश में 3 हजार से अधिक वनधन विकास केंद्रों के साथ ही 50 हजार से ज्यादा वनधन सेल्फ हेल्प ग्रुप भी काम कर रहे हैं। आंध्र के ही विशाखापटनम में Trible Research Institute की स्थापना की गई है। आज वन उत्पादों को प्रमोट करने के लिए सरकार अनेक नए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि 8 साल पहले तक केवल 12 forest products की MSP पर खरीदी होती थी। लेकिन आज MSP की खरीदी लिस्ट में करीब 90 products वन उपज के रूप में शामिल किए गए हैं।आज देश मे नए अवसर हैं, नए नए आयाम खुल रहे हैं, नई सोच है, नई संभावनाएं जन्म ले रही हैं।   इन संभावनाओं को साकार करने के लिए बड़ी संख्या में हमारे युवा ही इन जिम्मेदारियों को आने कंधों पर उठाकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं।आंध्र प्रदेश वीरों और देशभक्तों की धरती है।

पीएम ने कहा कि यहां पिंगली वेंकैया जैसे स्वाधीनता नायक हुये, जिन्होंने देश का झंडा तैयार किया। ये कन्नेगंटी हनुमंतु, कन्दुकूरी वीरेसलिंगम पंतुलु और पोट्टी श्रीरामूलु जैसे नायकों की धरती है।आज अमृतकाल में इन सेनानियों के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी देशवासियों की है। हमारा नया भारत इनके सपनों का भारत होना चाहिए। एक ऐसा भारत- जिसमें गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ा, आदिवासी सबके लिए समान अवसर हों।पिछले 8 वर्षों में देश ने इसी संकल्प को पूरा करने के लिए नीतियां भी बनाई और पूरी निष्ठा से काम भी किया है।विशेष रूप से देश ने श्री अल्लूरी और दूसरे सेनानियों के आदर्शों पर चलते हुए आदिवासी भाई बहनों के लिए, उनके कल्याण और विकास के लिए दिन-रात काम किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page