अवैध पिस्टल 32 बोर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज : स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल 32 बोर के साथ एक आरोपी राहुल पुत्र जाकिर जाति मेव निवासी ग्राम पिपरोली थाना पुन्हाना जिला नूंह मेवात हरियाणा हाल निवासी बडकल थाना डबुआ जिला फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर को भी बरामद किया है।

जुरहरा थानाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुन्हाना रोड पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पहले एक वर्ना कार कार खड़ी थी जिसमें बैठे व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मुखबिर से मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए राहुल पुत्र जाकिर जाति मेव निवासी ग्राम पिपरोली थाना पुन्हाना जिला नूंह मेवात प्रांत हरियाणा हाल निवासी बड़कल थाना डबुआ जिला फरीदाबाद प्रांत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page