बरेली भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर का जयंती समारोह : सनातन संस्कृति के प्रति उनके योगदान को याद किया गया

Font Size

बरेली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 31 मई को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुषमा पाल ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

अपने सबोधन मे उन्होंने कहा 17 वीं शताब्दी में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के नेतृत्व में महिला सेना बटालियन का निर्माण हुआ और उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता के आधार पर किसी के आगे अपना मस्तक नहीं झुकाया। हम सब मातृशक्ति को ऐसी सशक्त महिला का अनुसरण करना चाहिए।

बरेली भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर का जयंती समारोह : सनातन संस्कृति के प्रति उनके योगदान को याद किया गया 2

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित कर देश में सम्मान बरकरार रखा है।

भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने कहा कि हम सब के लिए गौरव की बात है की पाल वंश में जन्मी मां अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे देश में सनातन संस्कृति का स्वाभिमान के साथ प्रचार प्रसार किया। पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि हम सबको अगड़े, पिछड़े, दलित सर्व समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी, तभी हमारे पूर्वजों के शौर्य को हम बरकरार रख पाएंगे।

बरेली भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर का जयंती समारोह : सनातन संस्कृति के प्रति उनके योगदान को याद किया गया 3

उन्होंने कहा मातेश्वरी ने राष्ट्रीय भावना को सर्वोपरि रखते हुए सभी जातियों का समावेश कर देश का मान बढ़ाने का कार्य किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बरेली भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ने कहा मां शब्द ही अपने आप में पूर्ण हैं। ऐसी पूर्णता से परिपूर्ण मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 297 वीं जयंती मनाने का सौभाग्य हम सब नाथ नगरी वासियों को प्राप्त हुआ है। शिवजी की अनन्य भक्त मातेश्वरी इतिहास के पन्नों में सिमिट के नहीं रही बल्कि उन्होंने अपने जीवन से हम सबके लिए आगे बढ़ने की राह दिखाई है। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब देश में आक्रांताओं ने तबाही मचाई थी, कई देश भक्तों ने अपने प्रयास से नव निर्माण का बीड़ा उठाया, लेकिन इतिहास में मां अहिल्याबाई होल्कर का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित है। औरंगजेब के द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के लिए मातेश्वरी ने अपने मुंह दिखलोनी के जेवर और पैसे व राजकोश के एकत्र धन को सोमनाथ मंदिर हो, बाबा काशीनाथ मंदिर हो, काशी घाटो का निर्माण हो, हरिद्वार और प्रयागराज में घाटों का निर्माण हो, धर्मशाला का निर्माण हो ऐसे कार्यों में ऐसे पुनीत कार्य में लगाया और अपना जीवन धर्म परायण रहकर व्यतीत किया। उसी का परिणाम है आज हम सब उनकी जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में बैठे हुए हैं।

बरेली भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर का जयंती समारोह : सनातन संस्कृति के प्रति उनके योगदान को याद किया गया 4

उन्होंने कहा कि यह जयंती हम सबके सामने ऊर्जा का श्रोत व प्रकाश पुंज है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हों पर चलकर पुनः काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया।


कार्यक्रम में पाल छत्रिय सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाल, महानगर मंत्री जेपीएस पाल, महानगर पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजकिशोर कश्यप , क्षेत्र मीडिया प्रभारी बृजेश पाल , युवा मोर्चा मंत्री करण पाल , आचार्य विजय देव आर्य , भगवानपुर कंचन प्रधान पुष्पेंद्र पाल, प्रभु पाल, छेदालाल पाल, राजेंद्र पाल, राजकुमार पाल, राकेश पाल, हरीश पाल, विवेक राना, संगीता पाल इंदु पाल मोहित पाल आदि लोगों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन नत्थू लाल आर्य ने किया

One thought on “बरेली भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर का जयंती समारोह : सनातन संस्कृति के प्रति उनके योगदान को याद किया गया

  1. उक्त कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर और प्रेरणादायक सनातन धर्म से ओतप्रोत अत्यंत ही उत्साहवर्धक रहा। प्रातः स्मरणीय लोक माता अहिल्याबाई होलकर जी के द्वारा सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने एवं लगभग 300 से अधिक हिन्दू मन्दिरों के जीर्णोद्धार करने और उनकी वीरता एवं बुद्धिमत्ता के बारे में जानकारी दिया जाना बहुत ही अच्छा लगा। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करके हमारे समाज को जागरूक करते रहें। धन्यवाद

Comments are closed.

You cannot copy content of this page