राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे पर सलाह मशविरे के लिए एक बैठक का आयोजन

Font Size

नई दिल्ली :  पर्यटन मंत्रालय ने दिनांक 01 जून 2022 को नई दिल्ली में चाणक्यपुरी के होटल अशोक में राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे पर विचार विमर्श के लिए एक परामर्शदात्री बैठक का आयोजन किया।

राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे पर समग्र चर्चा के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विभिन्न मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया। बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन जयराम गडकरी, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, मनसुख मंडाविया शामिल हुए। पर्यटन और रक्षा मंत्री राज्य मंत्री अजय भट्ट और पर्यटन और जहाजरानी राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक भी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TRE4.jpg

राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा, परामर्शदात्री बैठक के दौरान आमंत्रित सदस्यों द्वारा विभिन्न मूल्यवान सुझाव दिए गए।

पर्यटन मंत्री श्री रेड्डी ने बहुमूल्य सुझावों की सराहना की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बैठक के दौरान प्राप्त विभिन्न सुझावों को उपयुक्त रूप से शामिल करके राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page