भारतीय जनता पार्टी जुरहरा मण्डल की बैठक आयोजित

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जुरहरा मण्डल की एक बैठक मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सशक्त बूथ और सशक्त मण्डल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में जुरहरा मण्डल के नवनियुक्त प्रभारी सतीश बंसल के द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया गया साथ ही विधानसभा प्रभारी मनीष शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर मण्डल को सशक्त बनाने का आह्वान किया।


बैठक के दौरान अहलवाड़ी निवासी जाकिर हुसैन को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद मानवी, नारायण दत्त किरावता, साधू सिंह सहसन, प्रेमचंद बामनी, रामपाल पाई, राकेश बघेल नौगावां, डालचंद गडासिया, कंचन जायसवाल पाई, धर्मेंद्र चौधरी जुरहरा, उदय सिंह ऐंचवाड़ा, वेद प्रकाश जाटव, धर्मवीर फागना, भगवत साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page