कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी : सुशील गुप्ता

Font Size


हरियाणा में आप की बढ़ती ऊर्जा देख कर भाजपा के पसीने छूटे : अशोक तंवर

गुरुग्राम 15 मई। शनिवार ब्लिस्स प्रीमियर बैंक्विट में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता, हरियाणा सह प्रभारी महेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर, हरियाणा युवा अध्यक्ष अनूप हुड्डा, दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष वीरू सरपंच और जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी : सुशील गुप्ता 2

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग वर्तमान भाजपा जजपा सरकार से त्रस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 29 मई रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली रैली को संबोधित करेंगे।

श्री गुप्ता ने कहा कि अब बदलेगा हरियाणा। हरियाणा की जनता को मूलभूत सुविधाएं, अच्छी शिक्षा, बढ़िया हॉस्पिटल, सस्ती बिजली और साफ पानी देने के लिए आम आदमी पार्टी हर जिले में काम कर रही है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी सभी चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी ।

सम्मेलन को संबिधित करते हुए डॉ अशोक तंवर ने कहा पिछले डेढ़ महीने में जितने भी कार्यकर्ता सुशील जी से मिले हैं एक एक गाड़ी लेकर कुरुक्षेत्र पहुंच जाए तो कुरुक्षेत्र की रैली ऐतिहासिक बन जाएगी। केवल राज्य स्तर पर नहीं राष्ट्रीय स्तर की रैली बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बढ़ती ऊर्जा देखकर भारतीय जनता पार्टी के पसीने छूटने लगे हैं।

हरियाणा संगठन मंत्री प्रभाकर गौड़, दक्षिण हरियाणा संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, सोहना से चौधरी जावेद अहमद, फरीदाबाद और पलवल के पदाधिकारी भी पहुंचे।

कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी : सुशील गुप्ता 3

इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल और उनकी टीम राजबाला शर्मा, अनुराधा शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, दिनेश अग्रवाल और शशि पाल यादव ने किया था। इसमें 500 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बादशाहपुर अध्यक्ष डॉ सारिका वर्मा, गुडगांव अध्यक्ष महावीर वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष मंजू सांखला, दक्षिण हरियाणा युवा अध्यक्ष धीरज यादव,सचिन शर्मा, समीर महला, पारस जुनेजा, हरि सिंह चौहान, मुकेश कौशिक और अन्य साथियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कुरुक्षेत्र रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कुनबा तेज गति से बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्यादा से ज्यादा लोग 70268 70268 पर मिस कॉल कर गुडगांव में आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे।

You cannot copy content of this page