तेजिंदर बग्गा मामले पर अनिल विज ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने अपहरण की जानकारी दी, हरियाणा पुलिस ने रोक लिया”

Font Size

“इसमें बदमाशी क्या है बदमाशी तो इसमे है कि मामला दिल्ली में हो और कार्यवाई पंजाब में हो”- अनिल विज

‘क्या पंजाब टार्चर स्टेट बन गया है’- विज

चंडीगढ़, 7 मई- हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तेजिंदर बग्गा मामले पर आप द्वारा हरियाणा पुलिस की गुंडागर्दी करार देने के संबंध में कहा कि “दिल्ली पुलिस ने अपहरण की जानकारी दी, हरियाणा पुलिस ने रोक लिया, इसमें बदमाशी क्या है बदमाशी तो इसमे है कि मामला दिल्ली में हो और कार्यवाई पंजाब में हो”। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ‘क्या पंजाब टार्चर स्टेट बन गया है’।

श्री विज पत्रकारों के सवालो का जवाब दे रहे थे।

दिल्ली में पुलिस प्रशासन है, अगर मुख्यमंत्री को यह नही पता तो उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने का हक नही-विज

दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस उनके पास न होने की बात कहने पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में अनिल विज ने कहा “दिल्ली में पुलिस प्रशासन है और वे कार्यवाई करते हैं अगर मुख्यमंत्री को यह नही पता तो उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने का हक नही है”। उन्होंने कहा कि “दिल्ली में पुलिस प्रशासन कार्यवाई करता है लेकिन जो यह करवाना चाहते हैं शायद वे नही कर सकते”।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देंगे अंबाला के लोगों को सौगात-विज

अंबाला कैंट में अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल के बारे में श्री विज ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा बहुत बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। हरियाणा के आसपास के राज्यों में कैंसर का कोई हस्पताल नही है और केंसर बहुत फैल रहा है। इसको लेकर बड़ा हस्पताल अंबाला में बनाया गया है। अंबाला क़े लोगों को उनका बहुत इंतजार है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page