मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में तेजी से हरियाणा में हुआ है विकास : दलीप लूथरा

Font Size

गुरुग्राम। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का जन्मदिन वीरवार को भीम नगर स्थित एमसी मार्किट में भाजपा के वरिष्ठ नेता दलीप लूथरा ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का मुंह मीठा कराकर धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना भी की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता दलीप लूथरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने न केवल जनहित में राजनीति की, बल्कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने का काम किया। आज भाजपा सरकार में हर वर्ग प्रसन्न है। 36 बिरादरियों को पूरा सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आम जन की सरकार है। गरीबों, किसानों, पिछड़ों के लिए कल्याणकारी कार्य कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को न केवल कौशल विकास का प्रशिक्षण मिल रहा है, बल्कि उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अपराधों में भारी कमी आई है। हरियाणा प्रदेश अन्य प्रदेशों के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ा है। इस अवसर पर तुषार कथूरिया, अशोक कपूर, हन्नी तनेजा, मदन मोहन, संजय, विपिन, धर्मेद्र, सुरेश, रमेश, सन्नी, मदनलाल गेरा, सोहनलाल पाहूजा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page