देश में कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका : पिछले 24 घंटों में 2,183 नए मामले सामने आए

Font Size

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 186.54 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

12-14 आयु वर्ग में 2.43 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 11,542 हैं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.32 प्रतिशत है

नई दिल्ली :   भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार  186.54 करोड़ (1,86,54,94,355)  से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,27,52,392 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.43 करोड़ (2,43,55,282) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 1,62,532 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

कुल वैक्सीन खुराक कवरेज
स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 10404362
दूसरी खुराक 10008336
प्रीकॉशन खुराक 4600509
 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 18414332
दूसरी खुराक 17526051
प्रीकॉशन खुराक 7142520
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 24355282
  दूसरी खुराक 171544
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 57887693
दूसरी खुराक 40464152
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 555263343
दूसरी खुराक 472819549
  प्रीकॉशन खुराक 37140
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 202851927
दूसरी खुराक 186818486
  प्रीकॉशन खुराक 125392
 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 126814564
दूसरी खुराक 116368094
प्रीकॉशन खुराक 13421079
प्रीकॉशन खुराक 2,53,26,640
कुल 1,86,54,94,355

 

भारत में सक्रिय मामले आज 11,542 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OX7W.jpg?w=715&ssl=1

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1985 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,10,773 हो गई है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00378C1.jpg?w=715&ssl=1

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,183 नए मामले सामने आएं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004RE2S.jpg?w=715&ssl=1

पिछले 24 घंटों में कुल 2,61,440 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.21 करोड़ से अधिक (83,21,04,846) जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.32 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.83 प्रतिशत है

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0051PNP.jpg?w=715&ssl=1

जानकारी के लिये https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1817661

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 192.27 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 20.53 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

   
वैक्सीन की खुराकें (18 अप्रैल, 2022 तक)
   
अब तक हुई आपूर्ति 1,92,27,23,625
 

शेष टीके

20,53,77,891
   

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की लगभग 192.27 करोड़ (1,92,27,23,625) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 20.53 करोड़ से अधिक (20,53,77,891) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लियेhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1817647

You cannot copy content of this page