बरेली भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा टीम ने चुनावी परिश्रम के बाद प्रभु की परिक्रमा : जागेश्वर धाम में की भाजपा की जीत के लिए पूजा अर्चना

Font Size

बरेली। बरेली के सभी विधानसभा प्रत्याशियों की जीत और प्रदेश में भाजपा की सरकार के लिये भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा टीम ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बरेली के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम के नेतृत्व में पूरी टीम ने उत्तराखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर जागेश्वर धाम, नीब करौली कैंची धाम और पाताल भुवनेश्वर में दर्शन किये और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिये प्रार्थना की।

इस प्रार्थना यात्रा का नेतृत्व कर रहे शैलेंद्र विक्रम ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में कर्म, परिश्रम के साथ ही प्रभु की प्रार्थना का भी बहुत महत्त्व है। ईश्वर की भक्ति हमें ऊर्जा और विश्वास देती है। इसी विश्वास के साथ बरेली भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण महादेव के मंदिर में ये प्रार्थना करने आये हैं कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिये एक बार फिर भाजपा की सरकार बनें, महादेव ऐसा आशीर्वाद दें।

शैलेन्द्र विक्रम ने कहा कि हमने परिश्रम के साथ अपना कर्म कर दिया, जनता जनार्दन ने अपना आशीर्वाद दे दिया, अब बस भगवान भी कृपा बरसा दें।

बरेली भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा टीम ने चुनावी परिश्रम के बाद प्रभु की परिक्रमा : जागेश्वर धाम में की भाजपा की जीत के लिए पूजा अर्चना 2

मोर्चा के सदस्यों ने जागेश्वर धाम के अलावा उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम में दर्शन कर हनुमान जी का भी आशीर्वाद लिया और पाताल भुवनेश्वर मंदिर में माथा टेका।

शैलेंद्र विक्रम ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में बरेली जिले की चार विधानसभाओं में व्यापक जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार के जनहित कार्यों और उपलब्धियों का जमकर प्रचार प्रसार किया।
भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित हो, इसी प्रेरणा और संकल्प के साथ गांव-गांव, गली गली संवाद कार्यक्रम भी चलाये गए। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से इस बार फिर यूपी में भाजपा का परचम लहरायेगा और प्रचंड जीत के साथ फिर भाजपा सरकार ही बनेगी।

बरेली भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा टीम ने चुनावी परिश्रम के बाद प्रभु की परिक्रमा : जागेश्वर धाम में की भाजपा की जीत के लिए पूजा अर्चना 3

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कश्यप ने कहा कि हम सबका भविष्य भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार के हाथों में ही सुरक्षित हैं। इसलिये योगी जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार बनाने के लिये ईश्वर के दरबार में प्रार्थना एवं पूजन किया।

जिला महामंत्री राधेश्याम साहू ने कहा भाजपा संगठन बातों में नहीं जनहित में जमीनी स्तर पर कार्य करता है। हम सब प्रदेश और देश की डबल इंजन की सरकार बनाकर खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी की बेहतरीन सुरक्षित जीत के लिए बाबा जागेश्वर धाम के द्वार पर भाजापा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बरेली की ओर से महामंत्री राधेश्याम साहू , जिला मंत्री राजेश गंगवार , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कश्यप, कार्यालय मंत्री सूबेदार मेजर राम सिंह गुर्जर, भदपुरा मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, फतेहगंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सूरज राठौर, जॉनी चौधरी, अकाश मौर्य, राम बाबू सागर व अन्य साथी यात्रा में शामिल हुये।

You cannot copy content of this page