माईगव ने ‘वैक्सीन सेंचुरी रैप प्रतियोगिता’ के विजेता की घोषणा की

Font Size

नई दिल्ली :  महामारी के शुरु होने के बाद से, भारत ने अपने व्यापक संसाधनों, राज्यों/केन्द्र – शासित प्रदेशों के निरंतर समर्थन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी के बूते इस कठिन एवं विकट संकट से निपटते हुए अपने नागरिकों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

इसी क्रम में, 21 नवंबर, 2021 को, भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत बनाते हुए 100-करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा हासिल किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “भारत ने इतिहास रच दिया है। हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय के साक्षी हैं। 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने के लिए भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार। #VaccineCentury”

इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, माईगव – जोकि सरकार का नागरिकों के साथ जुड़ने का प्लेटफॉर्म है – ने नागरिकों से रैप गाने आमंत्रित किए थे। इसके तहत आने वाली प्रविष्टियों में गीत और संगीत के साथ-साथ प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं को आवाज दी थी।

माईगव प्लेटफॉर्म पर कुल 368 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इस प्रतियोगिता के विजेता हैं:

यूजर आईडी नाम : 124815641  जिनका नाम विनीत है. श्री विनीत को 20,000/- रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। उनके रैप गाने का यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch?v=LY0y3KQwhoY है।

इस प्रतियोगिता में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस महामारी को हराने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page