रसोई गैस जागरूकता शिविर का आयोजन

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: कस्बे के उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार को स्थानीय इंडेन गैस एजेंसी जुरहरा की ओर से विद्यार्थियों को रसोई गैस सुरक्षा जानकारी व सावधानी सबंधी जानकारी हेतु शिविर लगाया गया जिसके अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रसोई गैस सुरक्षा व बचाव सम्बंधी जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं से गैस सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को स्थानीय इण्डेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर दिनेश कुमार खंडेलवाल ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के संस्था प्रधान राधाकिशन, एडवोकेट नीरज खंडेलवाल, डॉ सोहनलाल शर्मा, मनीषा सैनी, महेशचंद तिवारी, मोनिका गौड़ व विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page