उत्तर प्रदेश में की 55 सीटों पर 60.44 %, उत्तराखंड में 59.37 % और गोवा में 75.29 % मत डाले गये

Font Size

नई दिल्ली :   उत्तर प्रदेश  में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों और उत्तराखंड एवं गोवा की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान संपन्न हो गया  .  खबर है कि गोवा की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की. यूपी में शाम 5 बजे तक 60.44 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि उत्तराखंड में 59.37 प्रतिशत और गोवा में 75.29 प्रतिशत वोट डाले जाने की सूचना है .

यूपी में कुछ जगह स्लो वोटिंग और बिजली नहीं रहने के कारण व्यवधान पैदा होने की खबरें भी आईं.  मुरादाबाद के राजकला पीढ़ी गर्ल्स इंटर कॉलेज पर मतदान रुक गया था. मतदाता आधे घंटे से बिजली का इंतजार कर रहे थे . जिला प्रशासन ने लाइट का कोई वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किया था. रामपुर विधानसभा सीट पर 56.2 प्रतिशत वोट पड़े, जहां सपा की ओर से आजम खान प्रत्याशी हैं. वहीं स्वार विधानसभा सीट पर 54.13 प्रतिशत वोट डाले गए. यहां से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला सपा के उम्मीदवार हैं.

यूपी में कहां कितने प्रतिशत वोटिंग (5 बजे तक)

अमरोहा – 66.15%
बरेली – 57.68%
बिजनौर – 61.44%
बदायूं – 55.98%
मुरादाबाद – 64.52%
रामपुर – 60.10%
सहारनपुर – 67.05%
संभल – 56.88%
शाहजहांपुर – 55.20%

उत्तराखंड के शहरों में क्या रहा हाल (शाम 5 बजे तक)

अल्मोड़ा – 50.65 फीसदी
बागेश्वर – 57.83 फीसदी
चमोली – 59.28 फीसदी
चंपावत- 56.97 फीसदी
देहरादून – 52.93 फीसदी
हरिद्वार – 67.58 फीसदी
नैनीताल – 63.12 फीसदी
पौड़ी गढ़वार – 51.93 फीसदी
पिथौरागढ़ – 57.49 फीसदी
रुद्रप्रयाग – 60.36 फीसदी
टिहरी गढ़वाल – 52.66 फीसदी
उधम सिंह नगर – 65.13 फीसदी
उत्तरकाशी – 65.55 फीसदी

गोवा में क्या रही स्थिति

अगर नॉर्थ गोवा की बात करें तो यहां 75.33 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं साउथ गोवा में 75.26 प्रतिशत वोट पड़े.

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page