राजकार्य में बाधा डालने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जुरहरा थाना अधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को एएसआई मुकुटसिंह मय जाप्ता द्वारा गांव गांवड़ी मे अवैध शराब ब्रिकी की सूचना पर आकाश पुत्र कल्लू जाति जाटव निवासी गांवड़ी थाना जुरहरा के मकान पर दबिश दी गई थी।

जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा अवैध शराब बेचते हुऐ पकडा था। पुलिस दल आरोपी को पकडकर थाने पर लाने लगे तो आरोपी के परिजनों ने पुलिस जाप्ता के साथ केे साथ हाथापाई कर आरोपी आकाश को पुलिस की पकड से छुडा कर भगा दिया।

इस पर जुरहरा थाने पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने एक मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई मुकुट सिंह द्वारा जांच के बाद नामजद फरार आरोपी आकाश व संजीव पुत्रान कल्लूराम जाति जाटव निवासी गांवड़ी थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page