मुख्यमंत्री ने दिलाई 2 नवनियुक्त हरियाणा राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ

Font Size

ज्योति अरोड़ा और पंकज मेहता ने ली पद एवं निष्ठा की शपथ

चंडीगढ़, 28 जनवरी :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को ज्योति अरोड़ा व पंकज मेहता को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। हरियाणा निवास पर आयोजित समारोह में दोनों नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ने हिंदी में शपथ ली।
इस समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री  कमलेश ढांडा, श्रम एवं रोजगार मंत्री  अनूप धानक मौजूद रहे। इनके साथ-साथ मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  डीएस ढेसी, एसीएस  अमित झा, एसीएस  आनंद मोहन शरण ,  राजा शेखर, प्रधान सचिव  जी. अनुपमा,  पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व शपथ लेने वाले सूचना आयुक्तों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page