दहेज प्रताड़ना के आरोप में आरोपी पति गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गांव थलचाना थाना जुरहरा निवासी आशमोहम्मद पुत्र समसूद्दीन जाति मेव ने अकाताखेडा उर्फ उदाका थाना कामां निवासी अपनी पुत्री के ससुरालीजनों के खिलाफ उसकी पुत्री को दहेज के लिये प्रताडित कर घर से निकाल देने का मामला दिनांक 15 सितम्बर 2021 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

इसमें जुरहरा थानाधिकारी संतोष कुमार द्वारा मामले की जांच के बाद नामजद आरोपी पति अरसद पुत्र हायात जाति मेव निवासी ग्राम अकाताखेडा उर्फ उदाका थाना कामां को गिरफतार किया गया.

Table of Contents

You cannot copy content of this page