बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर हमलोगों के लिए भगवान है : संतोष मांझी

Font Size

पटना 6 दिसंबर :  हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास 12एम स्टैण्ड रोड पटना में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री की अध्यक्षता में मनाई गई ।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी दलितों और गरीबों की पार्टी है । हम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को मानने वाले हैं । हमें उनके विचारों को अपने आदर्श के रूप में ग्रहण करें। वह हम सभी के लिए ईश्वर के समान हैं। हमारी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श पर चलेगी । आज के दिन हम संकल्प ले कि हमारी पार्टी उनके विचारों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी । हमारी पार्टी उनके अधूरे सपने को पूरा करेंगे, यह हम संकल्प लें ।

 

इस अवसर पर पार्टी के सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मॉंझी,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा, राजेश्वर मॉंझी, श्री रत्नेश पटेल, श्री चन्द्रभूषण कुशवाहा, विजय यादव,श्रीमती सुनीता अशोक, रमेश प्रसाद सिंह, रघुवीर मोची, हरेन्द्र श्रीवास्तव, मो0 मसुद रजा, अनिल कुमार रजक, बंसत कुमार गुप्ता, मो0 शैफुदिन, श्रवण कुमार, रविन्द्र कुमार शास्त्री, श्रीमती गीता पासवान, पिन्टु कुमार रजक, राजीव नयन सिंह बलमा बिहारी), श्री शैलेश मिश्रा,राम निवास प्रसाद ‘अधिवक्ता’, आशुतोष राणा आदि हम नेताओं ने आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page