खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के तहत 19 व 20 दिसंबर को होंगे ट्रायल

Font Size

गुरुग्राम, 01 दिसंबर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन हरियाणा में 5 से 15 फरवरी 2022 तक 25 खेलों में करवाया जा रहा है। इन खेलों में अंडर 18 वर्ष के वे लडक़े व लड़कियां, जिनका जन्म एक जनवरी 2003 के बाद हुआ हो भाग ले सकते हैं।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती राज यादव ने बताया कि रोहतक के सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में कब्बड्डी, हिसार के महावीर स्टेडियम में खो-खो व हैंडबॉल, करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम में वॉलीवाल व फुटबाल, कुरुक्षेत्र के शाहबाद स्थित मार्कण्डेश्वर हॉकी स्टेडियम में हॉकी व कैथल के सेक्टर 21 स्टेडियम में बास्केटबॉल के ट्रायल लिए जाएंगे। उपरोक्त सभी स्थानों पर लड़कियों के लिए 19 दिसंबर व लड़कों के लिए 20 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है।

श्रीमती राज ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र जो नवंबर 2016 से पहले के बने हुआ हो तथा अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रातः 8:00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page