संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा

Font Size

राष्ट्रपति कल पूर्वाह्न 11.00 बजे से संसद के सेंट्रल हॉल में होने वाले संविधान दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे

उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे

जनता से अपने अपने घर से कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 26.11.2021 को राष्ट्रपति के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ने का अनुरोध किया गया है

अधिकतम जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय ने दो पोर्टल विकसित किए हैं

एक पोर्टल 23 भाषाओं (22 आधिकारिक भाषाओं और एक अंग्रेजी) में “संविधान की प्रस्तावना को ऑनलाइन पढ़ने” के लिए विकसित किया गया है (mpa.gov.in/constitution-day)

दूसरा पोर्टल “संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज” के लिए है (mpa.gov.in/constitution-day)

कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से इसमें भाग ले सकता है और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है

नई दिल्ली :  आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75वें वर्ष और उसके लोगों, संस्कृति व उपलब्धियों के सुनहरे इतिहास को मनाने और उसकी स्मृति में शुरू की गई भारत सरकार की एक पहल है। इस महोत्सव के तहत, भारत कल यानी 26 नवंबर को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भरपूर उत्साह और उल्लास के साथ संविधान दिवस मना रहा है।

राष्ट्रपति संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाले संविधान दिवस समारोहों का नेतृत्व करेंगे।

 

संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा 2

 

इस अवसर पर उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम का संसद टीवी/डीडी और ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

राष्ट्रपति के भाषण के बाद, उनके साथ संविधान की प्रस्तावना को लाइव पढ़ने के लिए पूरे देश को आमंत्रित किया गया है। वह ‘संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज’ (mpa.gov.in/constitution-day) का भी शुभारम्भ करेंगे। 23 भाषाओं (22 आधिकारिक और एक अंग्रेजी) में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने से संबंधित पोर्टल आज आधी रात से लाइव हो जाएगा। mpa.gov.in/constitution-day से प्रमाण पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page