बीजेपी जुरहरा मण्डल की बैठक आयोजित

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जुरहरा मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र जैन, जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई । बैठक में 25 नवम्बर को होने वाले पार्टी के ” हल्ला बोल” कार्यक्रम की तैयारी, सशक्त मण्डल, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई ।

बैठक में नवनियुक्त जिला पदाधिकारी अनिल सिंह सदस्य किसान मोर्चो व समर सिंह, विक्रम सदस्य युवा मोर्चा का माला पहनाकर सम्मान किया गया । बैठक में महामंत्री रामपाल सिंह, प्रेमचन्द बामनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मो.जुम्मे खान, उदय सिंह, कंचन जायसवाल, लेखराज फागना, आसू गांवड़ी, रोहित शर्मा, धर्मसिंह फागना, हसन सतपुडा, वीरेश, महावीर मोदी, तरुण जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page