26 को रेवाड़ी जिला की विकास योजनाओं की सौगात का साक्षी बनेगा बावल : डॉ. बनवारी लाल

Font Size

चंडीगढ़, 19 नवंबर। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि आगामी 26 नवंबर को बावल हल्का रेवाड़ी जिला को मिलने वाली विकास योजनाओं का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बावल आगमन रेवाड़ी जिला की तकदीर व तस्वीर बदलने का काम करेगा। इस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रेवाड़ी जिला को करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं आमजन को समर्पित करेंगे।

डा. बनवारी लाल शुक्रवार को बावल हल्के के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर ग्रामीणों को 26 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बावल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का न्यौता दे रहे थे।

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और बावल क्षेत्र के विकास में जहां जरूरत होगी वहां वे हर कदम पर सहभागी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हल्के के लोगों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे प्रभावी रूप से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणाा प्रदेश का एक समान चंहुमुखी विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय में बावल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था लेकिन सीएम मनोहर लाल ने बावल क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवा कर इसके पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया है।

सहकारिता मंत्री ने गांवों में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page