एसबीआई ने की ऋण दरों में कटौती की घोषणा

Font Size

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को की गयी घोस्ग्नाओं का असर अब दिखने लगा है. इस आलोक में एसबीआई ने रविवार को ऋण दरों में 0.9 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है. कहा गया है कि नई दरें आज से ही प्रभावी होंगी. संकेत है कि दूसरे बैंक भी शीघ्र ही इस दिशा में कदम उठा सकते हैं.

 

एसबीआई ने एक साल की अवधि की कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर को 8.90 से कम करते हुए 8 प्रतिशत कर दिया है.

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने सन्देश में प्रधानमंत्री ने बैंकों से गरीबों तथा मध्यम वर्ग पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी थी. उन्होंने बैंकों की स्वायत्तता का सम्मान करते हुए कहा था कि वे अपनी परंपरागत प्राथमिकताओं से आगे बढ़ते हुए गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग तथा मध्यम वर्ग पर ध्यान दें . उन्होंने कहा था कि बैंक को जनहित में तत्काल उचित फैसले करने चाहिए.

 

एसबीआई ने  इसी तरह एक दिन के कर्ज के लिए ब्याज दर को 8.65 से घटाकर 7.75 प्रतिशत किया है. तीन साल की अवधि के कर्ज के लिए इसे 9.05 प्रतिशत से घटाकर 8.15 प्रतिशत किया गया है.

 

एक महीने, तीन महीने, छह महीने तथा दो साल के कर्ज पर भी ब्याज दर में इसी अनुपात में कटौती की है. इस तरह जनवरी, 2015 से बैंक अपनी बेंचमार्क लोन दर में दो प्रतिशत की कटौती कर चुका है.

 

पिछले सप्ताह एसबीआई के सहायक बैंक स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर ने कर्ज दरों में 0.3 प्रतिशत की कटौती की थी. वहीं, आईडीबीआई बैंक ने इसमें 0.6 प्रतिशत की कटौती की थी.

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page