हत्या के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार में ग्राम समधारा थाना जुरहरा निवासी अहमद पुत्र इब्बर जाति मेव ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ग्राम बामनी में उसकी चाची के घर से दो बकरे चोरी कर ले जाने व चाची द्वारा विरोध करने पर नुकीले हथियार मार देने जिससे चाची की मौके पर ही मृत्यु हो जाने का मामला दिनांक 21 मार्च 2021 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

इसमें जुरहरा थानाधिकारी संतोषकुमार द्वारा जांच के बाद उक्त मामले में अकरम पुत्र तैयब जाति मेव निवासी ग्राम फूंसेता थाना बिछौर जिला नूंह मेवात हाल इनक्लेव काॅलौनी सूरजकुण्ड फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page