हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विनय प्रताप सिंह चंडीगढ़ के उपायुक्त बनाये गये

Font Size

विनय प्रताप सिंह

विनय प्रताप सिंहचंडीगढ़ : हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विनय प्रताप सिंह को केंद्र सरकार की ओर से प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया. श्री सिंह को हरियाणा से रिलीव करने का आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग हरियाणा की ओर से आज जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विनय प्रताप सिंह गुरुग्राम के जिला उपायुक्त एवं नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में प्रमुख पदों पर पंजाब कैडर एवं हरियाणा कैडर के अधिकारी ही अक्सर नियुक्त किए जाते हैं . गृह विभाग चंडीगढ़ में इन दोनों राज्यों से ही वरिष्ठ आईएएस को नियुक्त करने की परंपरा है।

चंडीगढ़ ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जिस पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल तीन प्रदेश अपना अधिकार जमाए हुए हैं.  पंजाब से हरियाणा और हिमाचल के अलग होने के लंबे अरसे बाद भी चंडीगढ़ पर किस राज्य का अधिकार रहेगा यह मामला विवादित है। ऐसे में पंजाब और हरियाणा से ही वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तैनाती दोनों राज्यों के अधिकार में संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से की जाती है।

हालांकि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में पंजाब के राज्यपाल ही जिम्मेदारी निभाते हैं और राज्यपाल के एडवाइजर के रूप में केंद्र सरकार ही वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति करती है लेकिन गृह सचिव हमेशा पंजाब या हरियाणा कैडर के अधिकारी बनाए जाते हैं। हरियाणा कैडर के विनय प्रताप सिंह को चंडीगढ़ का उपायुक्त नियुक्त किया जाना प्रशासनिक हलके में चर्चा का विषय बन गया है।

Comments are closed.

You cannot copy content of this page