राजस्थान में बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत से लगी भीषण आग : कुछ लोगों के जिन्दा जलने की खबर

Font Size

बाड़मेर :  मिडिया की खबरों के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर स्थित पचपदरा में इलाके में आज बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. खबर है कि आग  लगने से बस में सवार कुछ लोग जिंदा जल गए. हालांकि पुलिस ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है.

बताया जाता है कि इस वीभत्स हादसे के बाद रास्ता जाम हो गया . आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं.  जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुँच गए हैं . बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे .

बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना इलाके के भांडियावास गांव के पास सुबह करीब 11.30 बजे यह घटना हुई . बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया गया.

Table of Contents

You cannot copy content of this page