मुख्यमंत्री मनोहरलाल आज गुरुग्राम के दौरे पर : छठ पूजा में डूबते हुए सूर्य को देंगे अर्घ्य

Font Size

गुरुग्राम : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल आज गुरुग्राम के दौरे पर हैं. लोक सम्पर्क विभाग की और से जारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर साढ़े 12.30  बजे के आस पास पटौदी के भाजपा विधायक सत्यप्रकाश जरावता के पुत्र रोहित के लगन कार्यक्रम में मानेसर में शामिल होंगे । इसके बाद गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

बताया गया है कि आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री गुरुग्राम में छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य भी देंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम में बड़ी संख्या में निवास करने वाले पूर्वांचली यहाँ बड़े पैमाने पर छठ पर्व का आयोजन करते हैं. शहर में  30 से अधिक स्थानों पर छठ घाट की स्थापना की गई है. इसमें नगर निगम और जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलता है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page