केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फीफा के सीईओ यूरी जोर्कएफ से मुलाकात की

Font Size

नई दिल्ली :   केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में फीफा के सीईओ यूरी जोर्कएफ से मुलाकात की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018ADW.jpg

 

बैठक के दौरान उन्होंने चर्चा की कि जमीनी स्तर पर फुटबॉल को कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है और अधिक टूर्नामेंट और आयोजनों के साथ इसका विस्तार किया जा सकता है। श्री ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में मिली सफलता के बाद भारत में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। खेल संस्कृति के निर्माण से जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को लेकर भी हाल के हफ्तों में एक नयी गति पैदा हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028HGH.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003P6JF.jpg

श्री यूरी ने श्री ठाकुर को अपनी फुटबॉल ट्रिक्स दिखाई, जबकि श्री ठाकुर ने भी अपने ड्रिब्लिंग कौशल का प्रदर्शन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004LEYA.jpg

Table of Contents

You cannot copy content of this page