आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण के मामले में ससुर गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गांव नौगावां थाना जुरहरा निवासी आमीन पुत्र सूबेदार जाति मेव ने गांव खेडली नानू थाना जुरहरा निवासी अपनी पुत्री के सुसराली जनों के खिलाफ उसकी पुत्री को दहेज के लिए मारपीट कर तंग व परेशान करने जिससे पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का एक मामला दिनांक 28 जून 2021 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था। जिसमें वृताधिकारी वृत कामां प्रदीप यादव द्वारा उक्त मामले के नामजद आरोपी मृतका के ससुर तैयव पुत्र रहमू जाति मेव निवासी खेडलीनानू थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page