हम सारे करनाल एपिसोड की निष्पक्ष जांच कराएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई करेंगे : अनिल विज

Font Size

गृह मंत्री हरियाणा ने कहा : किसान करनाल में आंदोलन कर रहे हैं यह उनका प्रजातांत्रिक अधिकार है

अधिकारी किसानों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं,लेकिन जायज मांगे ही मानी जाएंगी

 केवल SDM की जांच नहीं बल्कि सारे करनाल एपिसोड की जांच कराई जायेगी

चाहे अधिकारी, किसान यां किसान नेता सब के खिलाफ कार्यवाही करेंगे 

चंडीगढ़, 9 सितंबर :  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि किसान करनाल में आंदोलन कर रहे हैं यह उनका प्रजातांत्रिक अधिकार है और हमारे अधिकारी उनके साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संवाद किसी भी प्रजातंत्र का अभिन्न अंग होता है लेकिन जायज मांगे होंगी, वहीं मानी जाएंगी और किसी के कहने से किसी को फांसी नहीं चढ़ाया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश का आईपीसी अलग और किसानों का आईपीसी अलग है ऐसा नहीं हो सकता।

श्री विज ने कहा कि सजा जो दी जाती है वह दोष के अनुरूप दी जाती है, दोष पता करने के लिए जांच करानी पड़ती है और हम इसकी जांच निष्पक्ष तौर पर कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम सारे करनाल एपिसोड की जांच कराएंगे, उसमें किसान दोषी होंगे और उनके नेता दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई बनती होगी, तो वह कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page