ब्राह्मण विकास संगठन की बैठक का हुआ आयोजन

Font Size

गुडग़ांव, 5 सितम्बर : सामाजिक संस्था ब्राह्मण विकास संगठन की बैठक  का आयोजन रविवार को संस्था के अध्यक्ष राहुल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीपरशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

बैठक में राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में गत दिनों हुए चौहरे हत्याकांड पर शोक प्रकट किया गया। शिक्षक दिवस पर गुरुओं का स्मरण भी किया गया और आमजनों से आग्रह किया कि गुरुजनों को यथायोग्य सम्मान दें। गुडग़ांव में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पुलिस प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी की जानी चाहिए ताकि लोग भयमुक्त होकर अपना कामकाज कर सकें।

बैठक में चोरी से पीडि़त सदस्य की आर्थिक सहायता की गई। संस्था के पीपी शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के प्रसार के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों का लाभ उठा सकें। बैठक में सुरेंद्र शर्मा, डा. रामानंद सागर, राजेंद्र भारद्वाज, एनके शर्मा, महेश वशिष्ठ, राजेश शर्मा, ब्रह्मकांत, कुलदीप शर्मा, सुनील कुमार आदि भी शामिल रहे.

Table of Contents

You cannot copy content of this page