सीनियर वल्र्ड आर्चरी चैंपियनशिप के लिए रिषभ यादव का हुआ चयन

Font Size

गुडग़ांव: जिला तीरंदाजी संघ के प्रधान पवन शर्मा, सचिव टीपी शर्मा तथा कोच कपिल कौशिक ने बताया है कि तीरंदाज रिषभ यादव का चयन सीनियर वल्र्ड आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हो गया है। यह चैंपियनशिप यूएसए में आगामी अक्तूबर माह में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आर्चरी फेडरेशन ने गत दिवस सोनीपत में तीरंदाजों का चयन के लिए ट्रायल का किया था, जिसमें रिषभ यादव का चयन हो गया है। अन्य 3 तीरंदाज भी भारतीय टीम में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि रिषभ यादव ने इस चयन प्रक्रिया में तीसरा रैंक और 3 लडक़ेलडकियों ने कंपाउण्ड टीम में चयन हुआ है। संघ के पदाधिकारियों ने आशा प्रकट की है कि भारत के तीरंदाज यूएसए में आयोजित वल्र्ड आर्चरी चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page