गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को दी बधाई

Font Size

पीवी सिंधु ने भारत का नाम दुनिया में चमकाया : अनिल विज

चंडीगढ़, 1 अगस्त :  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

श्री विज ने ट्वीट करके कहा कि ” टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर शटलर पीवी सिंधु को बधाई”।

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पीवी सिंधु ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित करवाने का अवसर प्रदान किया है और उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम ऊंचा किया है।

बता दें कि पिछले दिनों श्री विज ने आशा व्यक्त की थी कि बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करेगी और जरूर पदक जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने टोक्यो खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए सीधे गेम में हे-बिंग जिओ को हराया और दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। पीवी सिंधु ने रविवार को इतिहास रचा और सिंधु ने कांस्य पदक के मुकाबले में हे-बिंग जिओ को 21-13 और 21-15 से हराया। सिंधु ने इस पूरे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को बढ़त का कोई मौका ही नहीं दिया।

Comments are closed.

You cannot copy content of this page