24 को स्थापना दिवस को लेकर की गई समीक्षा बैठक : हम

Font Size

पटना 20 जुलाई : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) का 24 जुलाई 2021 को पटना में छठा स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। आज की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह मंत्री लघु सिंचाई विभाग एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग मंत्रीडॉ0 संतोष कुमार सुमन, बिहार सरकार, डॉ0 अनिल कुमार सदस्य बिहार विधानसभा भी उपस्थित थें।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का 6वॉं स्थापना दिवस पर 6 पौंड का केक काटा जायेगा, कार्यक्रम में पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता भाग लेगें। इसके लिए स्थानीय सभी पदाधिकारीयों को निदेशीत किया गया, साथ यह भी निर्णय लिया गया, पार्टी के 38 जिलों में सभी जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष अपने जिला में धुम-धाम से स्थापना दिवस मनायेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री काल में लिए गए 34 निर्णयों को जन-जन तक पहूॅंचाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलायेगा। पटना में होने वाली स्थापना दिवस के अवसर पर श्री जीतन राम मॉंझी पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।

आज की बैठक में राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लिये। सर्वश्री ई0 देवेन्द्र मॉंझी, राजेश्वर मॉंझी, विपिन तिवारी, प्रदेश पदाधिकारी चन्द्रभूषण कुशवाहा, रामविलास प्रसाद, सुनीता अशोक, अविनाश कुमार, हरेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र सदा, रघुवीर मोची, अनिल कुमार रजक, द्वारिका पासवान, मो0 शैफुद्दिन, आशुतोष राणा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी गीता पासवान, रविन्द्र शास्त्री, राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा बिहारी, अश्वनी कुमार, नन्दु मॉंझी, सुजीत कुमार, रितुराज ओझा, अमित कुमार, विजय कुमार, श्याम सुन्दर प्रसाद, कमल किशोर कुमार, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, ललन पासवान, कुन्दन कुमार, श्रवण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार इत्यादि नेताओं ने भाग लिया।

You cannot copy content of this page