अपहरण के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा ( भरतपुर ) रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सहसन थाना जुरहरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव धनेटा थाना नौगांवा जिला अलवर निवासी सविन्द्रसिंह पुत्र जरनेलसिंह जाति रायसिख वगैरह के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने का एक मामला दिनांक 30 जून 2021 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

इसमें जांच के बाद जुरहरा थानाधिकारी कमरूद्दीन द्वारा मामले के नामजद आरोपी सविन्द्रसिंह पुत्र जरनेलसिंह जाति रायसिक्ख निवासी धनेटा थाना नौगावां जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page