बिहार मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला माँझी से,सहयोग के लिए जताया धन्यवाद

Font Size

पटना :  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार सरकार में लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन से बिहार प्रदेश मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव कमलेश कुमार सिंह के साथ प्रांत के विभिन्न जिलों के मुखिया संघ के जिला अध्यक्षों ने मुलाकात की .

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने बताया कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा कोरोना महामारी के कारण पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यकाल अवधि का 6 महीने का विस्तार की गई थी । जिससे कि ग्राम पंचायत का विकास कार्य बाधित न हो।

मुखिया संघ के प्रांत के विभिन्न जिला अध्यक्षों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार सरकार में लघु जल संसाधन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन से औपचारिक मुलाकात कर सभी जिलों के मुखिया प्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।

मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के समय विस्तार के लिए जो आवाज पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उठाई जिसके कारण कार्य अवधि बढ़ाई जो लंबे समय तक याद किया जाएगा । उन्होंने कहा कि आपके द्वारा जो जिम्मेदारी सरकार के द्वारा समय विस्तार कर मिली है उसे हम लोग कर्तव्य निष्ठा के साथ विकास कार्यों को पूरा करेंगे ।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार सरकार मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन से मिलने वाले मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह एवं कमलेश सिंह के साथ आरा मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह, पूर्णिया जिला अध्यक्ष हरि ओम शाह, दरभंगा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रोहतास जिला अध्यक्ष अशोक भारती, बक्सर जिला अध्यक्ष मुनमुन सिंह, प्रदेश सचिव उज्जवल कुमार, अब्दुल रहमान, अशोक राय, बसंत सिंह, सरफराज अहमद, दिनेश पुष्पम, राजेंद्र उरांव, नूर मोहम्मद, जाबिर हुसैन आदि मुख्य शामिल थे ‌।

You cannot copy content of this page