गुरुग्राम जिला का रिकवरी रेट हुआ 99.08 %

Font Size

– जिला में पिछले 24 घंटे में आए 55 पॉजिटिव केस, रिकवर हुए 50

– गुरुग्राम में वैक्सीन की 7 लाख 35 हजार से ज्यादा डोज दी जा चुकी

गुरुग्राम 6 जून। गुरुग्राम जिला में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं और जो संक्रमित हो चुके हैं उनकी रिकवरी भी तेजी से हो रही है। गुरुग्राम जिला का रिकवरी रेट अब 99.08 % तक पहुंच गया है। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन पर जोर दे रखा है। रविवार को कोरोनारोधी वैक्सीन की 7835 डोज दी गई हैं। अभी तक जिला में 753781 डोज दी जा चुकी है।

जिला में पिछले 24 घंटे में कोरोना के केवल 55 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोरोना को 50 व्यक्ति हराकर स्वस्थ हुए हैं।
जिला में कुल एक्टिव केस 812 रह गए हैं, जिनमें से 731 होम आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। जिला में अब तक कुल 1548305 टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें से 1363535 नेगेटिव आए हैं। पिछले 24 घंटे में जिला में 4458 टेस्ट किए गए।जिला में टीकाकरण अभियान भी युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

गुरुग्राम के उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने कहा कि जिला वासियों के सहयोग से कोरोना के संक्रमण पर ब्रेक लगे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने का एक ही मंत्र है और वह है कि हम घर से बाहर निकले तो नाक और मुंह को ढकते हुए मास्क पहने, एक दूसरे के बीच 2 गज की दूरी रखें और साबुन से हाथ धोते रहे या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से अपने हाथों को सैनिटाइज करें। उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम में जिला वासियों का सहयोग बहुत जरूरी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page