कुरुक्षेत्र के एडवोकेट किरपाल सिंह तंवर बने दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष

Font Size

गौरव जिंदल को दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम : दी हरियाणा चैस एसोसिएशन की आज एक अति आवश्यक बैठक का ज़ूम पर आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे गौरव जिंदल को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी | महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया की गौरव जिंदल बहुत ही प्रतिभाशाली, मेहनती और लगनशील व्यक्ति थे | उन्होंने गुडगाँव में सफलतापूर्वक दो बार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का आयोजन भी किया था | पिछले वर्ष ही उन्हें दी हरियाणा चैस एसोसिएशन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था | शतरंज के लिए उन्होंने बहुत कार्ययोजना बना रखी थी मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था | उनके असामयिक निधन से शतरंज को बहुत बड़ा धक्का लगा है |

बैठक में सभी ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान की कामना करी | इस बैठक में कुरुक्षेत्र से किरपाल सिंह तंवर, विजय गागत, फतेहाबाद से राजीव कुमार, पानीपत से गौरव छाबरा, सोनीपत से अजय गोयल, झज्जर से एडवोकेट विष्णु भगवान कश्यप, अम्बाला से रणदीप गौर, पंचकूला से हरीश कुमार, भिवानी से संजय गोयल और प्रदीप गुप्ता, फरीदाबाद से अलका छिकारा, नूह से मनोज शर्मा, यमुनानगर से अनिल तिवारी, महिन्दरगढ़ से अक्षय, कैथल से राममेहर और गुडगाँव से एडवोकेट नरेश शर्मा और एडवोकेट राजपाल चौहान ने भाग लिया |

इस शौक बैठक के बाद एडवोकेट विष्णु भगवान कश्यप की अध्यक्षता में कार्यवाहक अध्यक्ष चुनने के लिए दूसरी बैठक का आयोजन किया जिसमे प्रदीप गुप्ता ने कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए कुरुक्षेत्र के एडवोकेट किरपाल सिंह तंवर के नाम का सुझाव दिया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया | इस प्रकार किरपाल सिंह तंवर को सर्वसम्मति से दी हरियाणा चैस एसोसिएशन का कार्यवाहक अध्यक्ष चुन लिया गया | महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया जब तक स्थायी अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता तब तक कृपाल सिंह इस पद पर बने रहेंगे |

किरपाल सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया की वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और शतरंज के खेल को बढ़ाने के हर संभव प्रयत्न करेंगे |

You cannot copy content of this page