उपाध्यक्ष बनने पर जीएल शर्मा को दी बधाई, पार्टी नेताओं का जताया आभार

Font Size

गुरुग्राम। भाजपा जिला कार्यकारिणी के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने जीएल शर्मा के उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही इन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पार्टी के अर्जुन मंडल के पूर्व  अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, शीतला मंडल के सीताराम सिंघल, सरस्वती मंडल के सज्जन सिंह, दयानंद मंडल के पूर्व महामंत्री अजीत भारद्वाज, अर्जुन मंडल के सोमदत्त वशिष्ठ, महेंद्र मुनि, ओंकार खुराना,  बस्तीराम, जगदीप नारायण, मधु खुराना, नवीन शर्मा, अर्जुन मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष नेहा वर्मा, प्रताप सिंह राजावत, पीडी भारद्वाज, महिपाल थानेदार, हेमंत शर्मा, हेमराज शर्मा, गजानंद अग्रवाल, सत्येंद्र राठी, चरण जालवाल, सुनीता कथूरिया, यशोदा देवी, मंजू मेंहदीरत्ता, अगस्त वशिष्ठ, एमएल कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सहप्रभारी अनुराधा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ सहित तमाम बड़े नेताओं का आभार भी प्रकट किया।

इन लोगों ने कहा कि भाजपा ने जीएल शर्मा जैसे कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती व्यक्ति को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप कर यह साबित कर दिया कि भाजपा मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूरा मान और सम्मान देती है। इन लोगों ने कहा की जीएल शर्मा जैसे व्यक्ति को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद निश्चित ही पार्टी को प्रदेश में मजबूती मिलेगी। जीएल शर्मा मेहनती और ईमानदार होने के साथ ही मिलनसार और नेक इंसान भी हैं। जीएल शर्मा में नेतृत्व के बेहतर गुण हैं। संगठन का उन्हें खासा अनुभव है। उनके जैसे अनुभवी व्यक्ति के संगठन के प्रति समर्पण का पार्टी को दोहरा लाभ मिलेगा। इन लोगों ने कहा की जीएल शर्मा को अभी तक पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्होंने बखूबी उनका निर्वहन किया है।

विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली जिम्मेदारी हो या फिर अपने ही प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा में मिली जिम्मेदारियां, जीएल शर्मा ने पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाया है। साथ ही प्रदेश में भवन निर्माण समिति, धार्मिक, सामाजिक संगठन प्रकल्प की जिम्मेदारी के विटा के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा और लग्न से निभाई हैं। और भी कितनी ही छोटी बड़ी अनेक जिम्मेदारियां पार्टी ने समय समय पर जीएल शर्मा को सौंपी, जिन्हें उन्होंने खूब निभाया है। इन लोगों ने कहा की जीएल शर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना के पिछले लहर में भी अनेक सामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया। हर जरूरतमंद की हर तरह से मदद करने का पुर प्रयास किया गया।

जीएल शर्मा के दिशा निर्देश में पीड़ितों को हर संभव मदद की गई। खाने के राशन से लेकर लोगों को हर जरूरी सामान मुहैया कराया गया। अब भी यही प्रयास जारी है। करुणा के पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है साथ ही जरूरतमंदों को खाने-पीने से लेकर अन्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इन लोगों ने जीएल शर्मा को बधाई देते हुए पार्टी नेताओं का आभार प्रकट किया। दूसरी ओर जीएल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से मुलाकात कर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन का अच्छा खासा अनुभव रखने वाले कुशल संगठक और मार्गदर्शक ओम प्रकाश धनखड़ का नेतृत्व पार्टी को मजबूत कर रहा है। उनका सौभाग्य है कि उन्हें धनखड़ जी जैसे अनुभवी संगठक के मार्गदर्शन में काम करने का लाभ मिलेगा।

You cannot copy content of this page