प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन से की बात

Font Size

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने कोविड-19 की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए भारत द्वारा किये जा रहे प्रयासों समेत भारत और यूरोपीय संघ में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की लड़ाई में त्वरित सहयोगदेने के लिए यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों की सराहना की।

दोनों नेताओं ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि पिछले साल जुलाई में हुए भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद से आपसी रणनीतिक साझेदारी में नए सिरे से तेजी आई है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की 8 मई 2021 को आभासी प्रारूप में होनेवाली आगामी बैठक भारत-यूरोपीय संघ के बीच पहले से ही चले आ रहे बहुआयामी संबंधों को नए सिरे से गति प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की आगामी बैठक यूरोपीय संघ + 27 के प्रारूप में होने वाली पहली बैठक होगी और यह भारत-यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के दोनों पक्षों की साझी आकांक्षा को दर्शाती है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page